beatXP Eva Smartwatch से खूबसूरत दिखने के साथ स्मार्ट भी होंगी महिलाएं

beatXP Eva Smartwatch: बाजार में जितने भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आते हैं, वो यूनिसेक्स होते हैं। विशेष तौर पर महिलाओं और गर्ल्स के लिए कम ही गैजेट्स मार्केट में मौजूद होते हैं। हालांकि, इन्हीं चीजों पर गौर करते हुए और उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए beatXP ब्रांड Eva Smartwatch लेकर आया है। इसे विशेष रूप से महिलाओं व गर्ल्स के लिए ही डिजाइन किया गया है, जिसमें Bluetooth कॉलिंग के साथ उनकी सेहत का खयाल रखने वाले ढेरों फीचर मिलते हैं।

ये भी पढ़ेंः iQOO Neo 9 Pro Launch 22 February: 16GB RAM और Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट नहीं करेंगे गेमर्स को हैंग

beatXP Eva Smartwatch डिजाइन

beatXP Eva Smartwatch
Image: beatxp.com

अगर इसके डिजाइन पर गौर करें तो यह बेहद आकर्षक है, जो महिलाओं के हाथ की खूबसूरती दोगुनी कर देती है। स्मार्टवॉच (Smartwatch) एक गोल डायल के साथ आती है, जिसमें एक मैटेलिक बॉडी, एक रोटेटिंग क्राउन और मैटल स्ट्रैप्स दिए गए हैं, जिससे इसका लुक बहुत ही प्रीमियम लगता है।

beatXP Eva Smartwatch डिस्प्ले

beatXP Eva Smartwatch
Image: beatxp.com

beatXP ब्रांड की यह स्मार्टवॉच 1.2 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है, जो 65Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें ऑल ऑन डिस्प्ले, 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और हाई रेजॉल्यूशन के साथ 390X390 पिक्सल मिलते हैं। डिवाइस लग्जरी प्रीमियम बॉडी से बिल्ड है, जो देखने में ग्लैमरस लगती है। इसकी मैटल मैश स्ट्रैप डिजाइन खूबसूरती को चार-चांद लगा देती है।

beatXP Eva Smartwatch में 200 से ज्यादा वॉच फेस

beatXP Eva Smartwatch
Image: beatxp.com

Eva Smartwatch आपको Bluetooth कॉलिंग सपोर्ट, एक बिल्ट-इन माइक और आकर्षक डायल पैड से लैस मिलती है। इसे आप अपने स्मार्टफोन से पेयर कर सकती हैं और यह फोन के कॉन्टैक्ट लिस्ट को भी सिंक कर लेती है। स्मार्टवॉच के डिस्प्ले पर 200 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं, जिसे महिलाएं अपने मूड और स्टाइल के मुताबिक फीचर कर सकती हैं।

beatXP Eva Smartwatch के हेल्थ फीचर्स

beatXP Eva Smartwatch
Image: beatxp.com

कंपनी द्वारा महिलाओं के लिए विशेषतौर पर बनाई गई स्मार्टवॉच से कई हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलते हैं। यह हार्ड बीट, SpO2 ट्रैकिंग और आपकी नींद को भी मॉनिटर करती है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं। डिवाइस फिजिकल एक्टिविटी के दौरान आपके द्वारा बर्न की गई कैलोरो को ट्रैक करने में मदद करती है। इसे IP68 रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि 1.5 मीटर तक पानी में आधे घंटे डूबने के बावजूद स्मार्टवॉच खराब नहीं हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Realme 12 Pro Series Launch 29 January: प्रीमियम डिजाइन और पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरे से देगा Redmi Note 13 Pro Series को टक्कर

beatXP Eva Smartwatch में AI वॉयस असिस्टेंट

beatXP Eva Smartwatch
Image: beatxp.com

इस घड़ी की खास बात यह है कि इसमें AI वॉयस असिस्टेंट का फीचर मिलता है। इसका मतलब है कि आप इसे फोन से पेयर करके हैंड फ्री इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से इसमें रियल टाइम मौसम अपडेट, म्यूजिक कंट्रोल और इंस्टेंट नोटिफिकेशन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

beatXP Eva Smartwatch बैटरी और कीमत

स्मार्टफोन को एक बार चार्ज करने पर बैटरी 5 दिनों तक काम करती है। फिलहाल, beatXP ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर Eva Smartwatch दो कलर ऑप्शन के साथ मौजूद है। इसमें रोज़ गोल्ड और सिल्वर कलर ऑप्शन आते हैं। वर्तमान में इसकी कीमत 4,499 रुपये है, जिसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Frequently Asked Questions

beatXP beatXP Eva Smartwatch की कीमत कितनी है?

beatXP Eva Smartwatch की कीमत 4,499 रुपये है, जिसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ही खरीद सकते हैं।

beatXP Eva Smartwatch की बैटरी कितने दिन चलती है?

कंपनी का कहना है कि beatXP Eva Smartwatch की बैटरी 5 दिन तक चल सकती है। हालांकि, बैटरी कितने दिल चलेगी यह काफी कुछ उपयोगकर्ता के इस्तेमाल पर निर्भर करता है।

Leave a Comment