Final Fantasy 7 Rebirth के रिलीज होने का समय जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे इस गेम को लेकर ढेर सारी जानकारियां सामने आने लगी हैं। एक हालिया लीक से पता चला है कि PS5 पर रिलीज होने वाले गेम का साइज हद से ज्यादा बड़ा रहने वाला है। एक विश्वसनीय लीकर ने जानकारी दी है कि गेम का डाउनलोड साइज 145GB से ज्यादा होगा। उसने यह भी जानकारी साझा की है कि Final Fantasy 7 Rebirth को रिलीज करने से पहले उसे खेलने के लिए डेमो भी मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Video Games Release February 2024: सुपर हीरो को मारेंगे सुपर विलेन
Square Enix साइज रिवील करने से बच रहा था
Gamerant की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे बड़ी बात यह है कि गेम के साइज को लेकर Square Enix ने कोई जानकारी किसी को नहीं लगनी दी थी। अब जब लीक से इसके डाउनलोड साइज के बारे में गेमर्स को पता चला है तो वह हैरान हैं। एक X (जो पहले ट्विटर के नाम से प्रचलित था) यूजर ने Final Fantasy 7 Rebirth के Play Station में आने वाले साइज के बारे में जानकारी साझा कर दी है। उसका कहना है कि यह गेम 145.25GB का होने वाला है।
FF7 Remake Intergrade से दोगुना बड़ा साइज
बता दें कि इससे पहले, PS4 पर रिलीज हुए Final Fantasy 7 Remake का साइज 85.965GB था। इसी तरह Play Station 5 पर रिलीज हुआ Final Fantasy 7 Remake Intergrade का डाउनलोड साइज 81.338GB और इसी के PC वर्जन का साइज 100GB था। इससे यह पता चलता है कि इस गेम का साइज पहले आ चुके Final Fantasy 7 Remake Intergrade से करीब दोगुना बड़ा हो सकता है। इसी यूजर ने 2021 में Final Fantasy 7 Remake Intergrade के लॉन्च से पहले गेम के इस्टॉलेशन साइज के बारे में अहम जानकारी लीक की थी।

PS5 के टॉप-10 हैवी साइज वाले गेम्स में शामिल
PlayStation Store पेज की Final Fantasy 7 Rebirth को लेकर हालिया अपडेट देखें तो पता चलता है कि इस गेम को लॉन्च से दो दिन पहले यानी 27 फरवरी को प्री-लोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, बाद में इस सूचना को वापस ले लिया गया था। गेम के साइज को लेकर जो छिपी हुई जानकारी सामने आई है, इसके बाद Final Fantasy 7 Rebirth उन टॉप-10 PS5 गेम्स में शामिल हो गया, जिनका डाउनलोड साइज सबसे ज्यादा है।
Square Enix ने तेज किया Final Fantasy 7 Rebirth का प्रचार
Final Fantasy 7 के अगले भाग के रूप में Final Fantasy 7 Rebirth गेमर्स के लिए इसी महीने के आखिरी दिन यानी 29 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। इसको वीडियो गेम की दुनिया में लाने के लिए Square Enix के प्रयास तेज हो गए हैं, ताकि गेम को लेकर गेमर्स के बीच दिलचस्पी कम ना होने पाए। इसके लिए जापानी गेमिंग दिग्गज कंपनी 2024 की शुरुआत से ही हाई रिजॉल्यूशन Final Fantasy 7 Rebirth स्क्रीनशॉट और नए ट्रेलर जारी करके गेम के चाहने वालों को को इसकी गहराइयों में उतरने का मौका पहले ही दे चुकी है।
ट्रायल वर्जन से Kupo Charm Survival Set होगा अनलॉक
इसके अतिरिक्त, दूसरे ट्वीट में PlayStationSize यूजर ने बताया कि Final Fantasy 7 Rebirth की रिलीज से पहले इसे एक डेमो के रूप में भी रिलीज किया जाएगा। अगर इस लीकर की मानें तो RPG के ट्रायल वर्जन को हराने से कथित तौर पर गेम में Kupo Charm Survival Set अनलॉक हो जाएगा। इस लीक को 2024 के लिए Sony के दूसरे PlayStation State of Play की एनाउंसमेंट के जवाब में शेयर किया गया क्योंकि अगला स्ट्रीम 6 फरवरी को होने वाला है।
Frequently Ask Questions
Final Fantasy 7 Rebirth कब और किस-किस प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगा?
Final Fantasy 7 Rebirth एक्सक्लूसिवली PS5 प्लैटफॉर्म पर 29 फरवरी को रिलीज होने वाला है। कहा जा रहा है कि 29 मई को इसे PC पर गेमर्स के लिए रिलीज किया जाएगा।
Final Fantasy 7 Rebirth गेम का डाउनलोड साइज कितना होगा?
Final Fantasy 7 Rebirth के डाउनलोड साइज को लेकर एक सोशल मीडिया यूजर ने लीक दिया है कि यह 145.25GB का होगा। हालांकि, जानकारी देने तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

मुझे खबरों की दुनिया पसंद है और मैं कई साल से मीडिया जगत से जुड़ी हुई हूं। मैंने स्वराज्य में हिंदी कॉन्टेेंट राइटर के तौर पर कई साल काम किया है। इसके अतिरिक्त और भी कई बड़ी वेबसाइट्स से जुड़ी रही हूं। मुझे स्पोर्ट्स, टेक्नोलॉजी और वीडियो गेम्स में इंट्रेस्ट है।