Video Games Release March 2024: हर महीने की तरह इस बार मार्च 2024 में भी ढेर सारे नए वीडियो गेम्स (Video Games) की बारिश होने वाली है। कोई गेम पुराने वक्त की यादें ताजा करेगा तो कहीं पर रेसलिंग के दांव-पेच दिखाने का मौका मिलेगा। यही नहीं, सर्वाइवल और हॉरर गेम्स की भी इस महीने भरमार है, जिन्हें खेलते वक्त आपकी चीखें भी निकल सकती हैं। WWE 2K24, Contra: Operation Galunga, The Outlast Trials, Alone in the Dark जैसे ढेरों गेम्स हैं, जो इस महीने आएंगे।
ये भी पढ़ेंः PlayStation से जुड़े 900 कर्मचारियों की Sony करेगा छंटनी, लंदन स्टूडियो पर भी गिरेगी गाज
The Outlast Trials
यह एक साइकलॉजिकल, हॉरर, सर्वाइवल और एडवेंचरस गेम है, जो 5 मार्च को रिलीज होने वाला है। यह गेमप्ले पुरानी इंस्टॉलमेंट जैसा ही है। इसमें आपको दुश्मनों से बचना, छिपना और चुपचाप भागने की कोशिश करनी है। इसमें विलेन मुर्काफ कॉरपोरेशन होता है, जो इंसानों के दिमाग पर परीक्षण करता है। हॉरर और एडवेंचरस गेम के दीवानों को इसे खेलने में बहुत मजा आने वाला है।
WWE 2K24
आखिरकार, 8 मार्च को लंबे वक्त के इंतजार के बाद WWE 2K24 रिलीज होने वाला है। इस गेम को लेकर हर तरफ हलचल मची है। इसमें गेस्ट रेफरी, कासकेट, गौंटलेट, एंबुलेंस मैच और स्टोरी मोड सहित कई सारे फीचर्स जोड़े गए हैं। रेसलिंग के गेम में रीइंवेंटेड स्टोरी मोड, फिनिश योर स्टोरी है, जहां आप रोमन रेंस (Roman Reigns) से लेकर कोडी रोड (Cody Rhode) की खिताबी जीत की अधूरी कहानी को पूरा कर पाएंगे।
Contra: Operation Galunga
Contra को हम सब 8 बिट वाले वीडियो गेम में जीभर के खेल चुके हैं। WayForward और Konami अब Contra: Operation Galunga लेकर आ रहा है, जो Contra का रीमास्टर्ड वर्जन है। यह आधुनिक ग्रैफिक्स, खतरनाक विलेन, दुश्मन, एडवांस हथियार, मल्टीप्लेयर गेमिंग मोड से लैस होगा। इसमें बिल राइज़र, लॉन्स बीन और एरियाना जैसे आइकॉनिक कैरेक्टर खेलने को मिलेंगे। यह गेम 12 मार्च को रिलीज होगा।
Outcast: A New Beginning
यह 1999 में आए Outcast की अगली कड़ी है। Appeal Studios द्वारा विकसित गेम में एडेल्फा का एक ओपन वर्ल्ड है, जहां आपको कई सारे विलेन्स से लड़ना होगा, जगह पता लगानी होंगी, गियर अपग्रेड और चेस्ट को अनलॉक करना होगा। इसमें हीरो के कैरेक्टर के रूप में कटर स्लेड की वापसी की गई। यह गेम 15 मार्च को रिलीज होगा।
Alone in the Dark
यह भी एक सर्वाइवल-एडवेंचरस हॉरर गेम है, जो 20 मार्च को रिलीज होगा। यह गेम गॉथिक अमेरिका में दिखाया गया है, जहां आपको एडवर्ड कार्नबी या एमिली हार्टवुड के रूप में कई तरह के मॉन्सटर से लड़ना होगा और कई तरह के पजल्स सॉल्व करने होंगे।
Rise of the Ronin
Team Ninja द्वारा विकसित किया गया एक RPG गेम है, जिसमें आपको 18वीं सदी में जापान के ओपन वर्ल्ड मैप में सफर को शुरू करना होगा और विलेन्स के खिलाफ लड़ना होगा।
Dragon’s Dogma 2
यह 2024 में आने वाला सबसे बड़ा वीडियो गेम है। इसे Capcom ने विकसित किया है। यह एक ओपन वर्ल्ड फैंटेसी RPG गेम है। इसमें आपको आगे की स्टेज पर पहुंचने के लिए बड़े-बड़े मॉन्सटर को मारना होगा। दुश्मनों को हराने के लिए गेयर, हथियार और फर्नीचर पाना होगा और उन्हें अपग्रेड करना होगा। वैसे, यह Dragon’s Dogma की दूसरी फ्रेंचाइजी की किस्त है, जो 22 मार्च को रिलीज होगी।
Princess Peach: Showtime!
यह एक एक्शन-एडवेंचर गेम है, जिसे Nintendo ने विकसित किया है। Super Mario गेम की सफलता के बाद इसमें Princess Peach को हीरो बनाया गया है। इसमें आपको थिएटर को अपनी कलाओं के साथ बचाना है। यह गेम 22 मार्च को रिलीज होगा।
ये भी पढ़ेंः GTA 6 का दूसरा ट्रेलर क्या मई 2024 में आएगा, जानें सबकुछ यहां
Video Games Release March 2024
Game | प्लैटफॉर्म | डेट |
The Thaumaturge | PC | 4 मार्च |
WWE 2K24 | PC, PS4/PS5, Xbox One, XSX/S | 8 मार्च, 5 मार्च for Deluxe |
Unicorn Overlord | Switch | 8 मार्च |
Contra: Operation Galuga | PC, PS, Xbox, Switch | 12 मार्च |
GYLT | Switch | 14 मार्च |
Star Wars: Battlefront Classic Collection | PS5, XSX/S, Switch | 14 मार्च |
Outcast-A New Beginning | PS5, Xbox Series X/S, PC | 15 मार्च |
Hi-Fi Rush | PS5 | 18 मार्च |
Lightyear Frontier | Xbox Series X/S, PC | 19 मार्च |
MLB The Show 24 | PS4, PS5, Xbox One, Xbox Series X/S | 19 मार्च |
Alone in the Dark | PC, PS5, XSX/S | 20 मार्च |
Horizon Forbidden West | PC | 21 मार्च |
Princess Peach: Showtime | Switch | 22 मार्च |
Dragon’s Dogma 2 | PS5, PC, XSX/S | 22 मार्च |
Rise of the Ronin | PS5 | 22 मार्च |
The Legend of Legacy HD Remastered | PC, Switch, PS5, PS4 | 22 मार्च |
Palia | Steam | 25 मार्च |
South Park: Snow Day! | PC, PS5, XSX/S, Switch | 26 मार्च |
Open Roads | PS4, PS5, Xbox Series X/S, Nintendo Switch, PC | 28 मार्च |
Pepper Grinder | PC, Switch | 28 मार्च |
Felvidek | PC | 29 मार्च |
Frequently Asked Questions
मार्च 2024 में कौन-कौन से फेमस गेम्स आएंगे?
मार्च 2024 में WWE 2K24, Hi-Fi Rush, Contra: Operation Galuga, The Outlast Trials, Dragon’s Dogma 2 जैसे करीब 22 वीडियो गेम्स आने हैं।

मुझे मोबाइल, ऑटोमोबाइल और गेमिंग में इंट्रेस्ट है। मैं पिछले चार साल से कॉन्टेंट राइटिंग की फील्ड में हूं। G4Gadget के माध्यम से मुझे तकनीक की दुनिया से रूबरू होने का मौका मिल रहा है। मैंने नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर भी काम किया है, जहां चुनाव से लेकर वर्ल्ड कप तक के मैच कवर किए हैं।