जादुई ग्लास वाला LG Signature OLED T 

LG ने एक ऐसा टीवी लॉन्च किया है, जो शीशे की तरह ट्रांसपेरेंट नजर आता है। कंपनी ने इसे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES 2024) में शोकेस किया है। 

Image:

Image: X@jamesaguilarjr

दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट टीवी

इस जादुई शीशे वाले टीवी में फिल्में देखने का मजा कुछ और होगा। इसे दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट टीवी कहा जा रहा है। इसका नाम LG Signature OLED T है। इसमें एक भी केबल नजर नहीं आएगा।

Image: X@LGUS

वायरलेस टीवी

इस LG Signature OLED T वायरलेस टीवी है। इसमें डिस्प्ले के तौर पर सिर्फ एक ग्लास है, जो टीवी बंद होने पर ऐसा लगता है कि सामने शीशे के सिवा कुछ भी नहीं या दूसरी ओर की चीजें दिखाई देने लगती हैं।

Image: X@jamesaguilarjr

ट्रांसपेरेंट OLED टेक्नोलॉजी 

यह Wirless AV ट्रांसमिशन और रिसेप्शन के लिए ट्रांसपेरेंट OLED टेक्नोलॉजी की मदद लेता है। इसी वजह से डिस्प्ले के तौर पर ग्लास नजर आता है और आप इसे आरपार देख सकते हैं। 

Image: X@MailOnline

सेल्फ-लिट पिक्सल टेक्नोलॉजी 

Signature OLED T में सेल्फ-लिट पिक्सल टेक्नोलॉजी है, जो पिक्सल क्वालिटी बनाए रखती है। इसकी वजह से इसमें 4K रेजॉल्यूशन पर OTT पर मूवीज देखी जा सकती हैं।

Image: X@tptysean14

ट्रांसपेरेंट और ब्लैक स्क्रीन मोड

इसमें दो तरह के स्क्रीन मोड ट्रांसपेरेंट और ब्लैक हैं। ट्रांसपेरेंट मोड में आप टीवी पीछे के कंटेंट को ओवरलैप करके देख सकते हैं। वहीं, अगर आपको पारंपरिक टीवी की तरह देखना तो स्क्रीन ब्लैक कर सकते हैं। 

Image: X@jamesaguilarjr

AI प्रोसेसर, ALPHA 11 से लैस

यह जादुई टीवी अपडेटेड AI प्रोसेसर और ALPHA 11 से सुसज्जित है। यह LG के पारंपरिक Web OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर ही चलता है। टीवी को आप इसके साथ मिले रिमोट की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं।

Image: X@jamesaguilarjr

2024 में ही आ जाएगा 

LG का कहना है कि यह टीवी इसी साल 2024 में लॉन्च कर दिया जाएगा, लेकिन इसकी डेट और महीना क्या होगा यह नहीं बताया गया। इसकी कीमत भी आम टीवी के मुकाबले बहुत ज्यादा होगी। 

Image: X@deantak