Image: mgmotor
MG की सबसे छोटी कार MG Comet EV भारत की अब सबसे सस्ती 4 Wheeler बन गई है। इसके दाम में 1 लाख रुपये की कटौती हुई है।
Image: mgmotor
MG Motor India ने यह कदम कंपनी की स्थापना के 100 साल पूरे होने पर उठाया है। ऐसे में इसकी शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से चालू होती है।
Image: mgmotor
EV के तीन ट्रम Pace, Play और Plush पेश किए गए थे। कटौती के बाद Play की कीमत 7.88 लाख और Plush 8.58 लाख रुपये से शुरू होगी।
Image: mgmotor
MG Comet EV में 17.3 kWh की बैटरी यूनिट दी जा रही है। बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 230km की रेंज देती है, लेकिन इसकी असली रेंज 190km है।
Image: mgmotor
इसकी बैटरी को 0 से 100 प्रतिशत फुल चार्ज होने में सात घंटे का समय लगता है। साथ ही बैटरी को चार्ज करने के लिए 3.3kWh एसी चार्जर सपोर्ट करता है।
Image: mgmotor
कार में सिंगल मोटर मिलेगी, जो 41.5bhp और 110Nm का टार्क जनरेट करती है। कार का टर्निंग रेडियस 4.2 मीटर है। यह दो ड्यूल टोन और तीन मोनोटोन कलर ऑप्शन में आती है।
Image: mgmotor
छोटी होने के बावजूद इसमें आराम से चार लोग बैठ सकते हैं। हालांकि, दरवाजे कार में सिर्फ 2 ही दिए गए है। केबिन काफी बड़ी और हवादार मिलता है।
Image: mgmotor
कार में 10.25 इंच की इंटीग्रेटेड फ्लोटिंग इंफोनेटमेंट टच स्क्रीन संग Wirless Android Auto, Apple Car Play, Reverse Parking Camera भी मिलेगा।