भारत की पहली मल्टी यूटिलिटी ई-स्कूटर Motovolt M7, 166km है रेंज

कोलकाता स्थित Motovolt Mobility Pvt Ltd ने देश की पहली मल्टी यूटिलिटी ई-स्कूटर Motovolt M7 लॉन्च की। इसकी रेंज 166km है। 

Image: motovolt

Image: motovolt

कंपनी की पहली स्कूटर जर्मन तकनीक से विकसित हुई है। इसमें प्लास्टिक कम और मजबूत धातुओं का अधिक इस्तेमाल हुआ है, जिस कारण यह बेहद मजबूत है। 

Image: motovolt

डबल क्रैडल हैवी ड्यूटी माइल्ड स्टील फ्रेम होने से इस पर 180kg भार डाला जा सकता है। इसकी बैक सीट को सामान ढोने के लिए कैरियर भी बना सकते हैं।

Image: motovolt

कंपनी ने इसे 6 रंगों में पेश किया, जो लाइटनिंग ग्रे, गैलेक्सी रेड, ब्लू जे, डव व्हाइट, कैनरी येलो, प्यूमा ब्लैक है। बंगाल, उड़ीसा के बाद अब अन्य शहरों में भी इसे उतारा जाएगा।

Image: motovolt

EV में 3kWh की LFP सेल बैटरी मिलेगी, जिसकी ड्यूरेबिलिटी और सेफ्टी 1000 चार्ज के साइकल के साथ आएगी। यह फायरप्रूफ के साथ वॉटरप्रूफ भी होगी।

Image: motovolt

166Km रेंज वाली M7 में सिंगल बैटरी मिलेगी, जिसे डबल में अपग्रेड किया जा सकेगा। कंपनी ने बैटरी स्वैपिंग के लिए Swobbee के साथ साझेदारी की है।

Image: motovolt

Motovolt M7 टेलीमैटिक्स सिस्टम से जुड़ा है, जिसे Motovolt App के जरिए एक्सेस कर सकेंगे। इसमें आपको सर्विसिंग का रिमांडर भी मिलेगा। 

Image: motovolt

App से ई-स्कूटर में रियल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग, हिस्टॉरिकल राइड डाटा, ओवर द एयर सॉफ्टवेयर अपडेट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।इसमें साइड स्टैंड सेंसर भी मिलेगा।  

Image: motovolt

स्कूटर को चंद मिनटों में कार्गों में तब्दील किया जा सकता है। इसका सरल और आरामदायक डिजाइन सफर को और भी  सुविधाजनक बनाता है।

Image: motovolt

Motovolt M7 की कीमत 1.22 लाख रुपये से शुरू होती है और इसे कंपनी की वेबसाइट पर जाकर 999 रुपये में प्री-बुक कराया जा सकता है।