बार्सिलोना के MWC 2024 के दौरान ढेर सारे इनोवेशन शोकेस किए गए। हम इनमें से 5 बेस्ट गैजेट्स बता रहे हैं, जो आपको हिलाकर रख देंगे।
शुरुआत Lenovo Transparent Laptop से करते हैं। इसमें 17.3 इंच micro LED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 720 पिक्सल होगा। यह Window 11 OS पर चलेगा।
Image: X@engadget
यह दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले है। इसका की-बोर्ड भी ट्रांसपेरेंट है। बंद होने पर यह 55% ट्रांसपेरेंसी रखता और डिस्प्ले ऑन होने पर पारदर्शिता कम हो जाती है।
Image: X@HowThingsWork_
Avenir Telecom ने सबसे बड़ी बैटरी वाला Energizer P28K स्मार्टफोन लॉन्च किया। इसमें 28,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो स्टैंडबाई मोड पर 94 दिन चल सकता है।
Image: X@temmuzhaber
IP69 रेटिंग वाली डिवाइस में डिस्प्ले 6.78 इंच की होगी, जो 8GB+256GB स्टोरेज के साथ आएगी। यह Android 14 पर रन करेगा, जिसे 33W के चार्जिंग से चार्ज किया जा सकेगा।
Image: X@temmuzhaber
तीसरा गैजेट Motorola Bendable Smartphone है, जिसे U शेप में मोड़कर Smartwatch बना सकते। इसका बैक साइड कपड़े के फिनिश का है।
Image: X@PocketTactics
कंपनी Adaptive Display कॉन्सेप्ट लाई थी, जिसके वर्किंग प्रोटोटाइप को उसने शोकेस किया। इसमें 6.9 इंच की pOLED डिस्प्ले है, जिसके साथ छोटी बैटरियां हैं।
Image: X@balanceononeleg
MWC 2024 में Xiaomi CyberDog 2 पेश किया गया, जिसका डिजाइन कंपनी के पहले वर्जन से मिलता-जुलता है। इसकी कीमत पहले वर्जन से दोगुनी, 3000 यूएस डॉलर है।
Image: X@InformedAlerts
इसमें देखने, छूने के स्पर्श और सुनने के लिए 19 सेंसर लगाए गए, जो फ्यूजन सेंसिंग व डिसिजन मेकिंग सिस्टम पावर से लैस है। इसका वजन 8.9kg है।
Image: X@gadgettimesnow
Nokia फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने Mattel के साथ साझेदारी करके Barbie थीम वाला फ्लिप फोन इस गर्मियों में लॉन्च करने की घोषणा की है।
Image: X@stufflistings
कंपनी का दावा है कि डिवाइस मजबूत, खूबसूरत और रिपेयर योग्य होगी। हालांकि, यह हाई-एंड की बजाए मिड टियर फीचर फोन होगा। इसकी कीमत ज्यादा नहीं होगी।
Image: X@stufflistings