Image: mi.com
12 फरवरी को भारत में Redmi Buds 5 लॉन्च हो गया। इसे SuperBuds कहा जा रहा क्योंकि इसे लगाते ही बाहर का शोर गुम हो जाएगा।
इसमें शक्तिशाली 46dB हाइब्रिड एक्टिव नॉयस कैंसिलेशन मिलेगा, जिसका मतलब है कि बाहर का 99.5 प्रतिशत तक बाहर का शोर बिल्कुल सुनाई नहीं देगा। ऐसा लगेगा जैसे भीड़ में भी अकेले हों।
Image: mi.com
Redmi के नए TWS में यूजर अपने आसपास के माहौल के मुताबिक एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन चुन सकते हैं। ANC के 3 लेवल दिए गए हैं, जो लाइट, बैलेंस्ड और डीप हैं।
Image: mi.com
बड्स में Xiaomi का सेल्फ-डेवलप्ड एंटी-विंड नॉइस एल्गोरिदम है। डुअल चैनल AI एल्गोरिदम 6m/s हवा के शोर के साथ काम करेगा। फिर चाहें बाइक चलाएं या दौड़ते हुए बात करें।
Image: mi.com
Redmi Buds 5 के साथ यूजर एकसाथ दो डिवाइस को आराम से कनेक्ट कर सकते हैं। यानी लैपटॉप पर मूवी देखते वक्त आप कॉल आने पर आसानी से स्विच करके जवाब दे सकते हैं।
Image: mi.com
इसमें 1.6mm डायनमिक कॉइल, मजबूत नियोडिमियम मैग्नेट N52, इंडिपेंडेंट साउंड चैम्बर, टाइटेनियम प्लेटेड पॉलिमर के साथ 12.4mm डायनमिक कॉइल है, जो म्यूजिक की क्वालिटी कई गुना कर देंगे।
Image: mi.com
बड्स में 4 अलग मोड में म्यूजिक को उस तरह सुनें जैसा चाहते हैं। इसमें स्टैंडर्ड के साथ ट्रेबल, बास, वोकल्स को इनहेंस मोड हैं। इनको Xiaomi इयरबड्स ऐप से चेंज कर सकते हैं।
Image: mi.com
कंपनी का कहना है कि केस के साथ ईयरबड्स 38 घंटे का प्लेबैक टाइम देंगे। दावा किया जा रहा है कि सिर्फ ईयरबड्स ही 10 घंटे का प्लेबैक टाइम देने में सक्षम हैं।
Image: mi.com
कंपनी का यह भी दावा है कि इयरबड्स को महज 5 मिनट चार्ज करके 2 घंटे तक का प्ले टाइम पाया जा सकता है। यह Type-C चार्जर के सपोर्ट के साथ आएगा।
Image: mi.com
इसकी कीमत 2999 रुपये हैं पर विशेष ऑफर्स के साथ यह 2499 रुपये में मिलेगा। बिक्री 20 फरवरी से Mi.com, Amazon, Flipkart, Mi Homes,Xiaomi स्टोर पर होगी।
Image: mi.com