Image: mi.com

12 Feb को Redmi Buds 5 होगा लॉन्च, ये आम TWS नहीं, सुपरबड्स है

Redmi TWS की दुनिया में अपना नया Redmi Buds 5 लॉन्च करने जा रहा है। इसका प्रमोशन SuperBuds के नाम से किया जा रहा है। 

Image: mi.com

इसमें 1.6mm डायनमिक कॉइल, नियोडिमियम मैग्नेट, Autonomous Acoustic Rear Cavity, टाइटेनियम प्लेटेड पॉलिमर के साथ 12.1mm डायनमिक कॉइल दी जाएगी।

Image: mi.com

Redmi buds 5 पीछे से आने वाले शोर को कम करने के लिए 46db तक हाइब्रिड ANC को सपोर्ट करेगा। इसका डिजाइन देखें तो यह काफी कुछ Redmi Buds 4 जैसा लगेगा। 

Image: mi.com

लीक्स की मानें तो भारत में Redmi Buds 5 तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च होने की उम्मीद है। इनमें टैरो पर्पल, क्लियर स्नो व्हाइट और मिडनाइट डार्क कलर हो सकते हैं। 

Image: mi.com

कॉल के दौरान कोई असुविधा ना हो इसके लिए Dual-Mic AI वॉयस एसिस्टेंट दिया जाएगा। साथ ही तीन नॉइस रिडक्शन लेवल, तीन ट्रांसपेरेंसी मोड मिलेंगे। 

Image: mi.com

Redmi केस के साथ 38 घंटे का प्लेबैक टाइम बता रही है। कहा जा रहा है कि इयरबड्स 10 घंटे का प्लेबैक टाइम देते हैं, जो 5 मिनट चार्ज पर 2 घंटे तक चल सकते हैं। 

Image: mi.com

नए TWS में डुअल माइक्रोफोन नॉइस रिडक्शन, डुअल डिवाइस पेयरिंग और 2kHz रेंज जैसे फीचर मिल रहे हैं। यह Amazon.in और MI की वेबसाइट पर 12 फरवरी से उपलब्ध होगा। 

Image: mi.com

इसकी कीमत अभी तक नहीं बताई गई, पर चीन में यह 2300 और ग्लोबल मार्केट में 4000 रुपये का मिला रहा है। ऐसे में भारत में 3 से 4 हजार रुपये की रेंज में आ सकता है।