लॉन्च से पहले जान लें Galaxy S24 Series

दक्षिण कोरिया टेक दिग्गज कंपनी Galaxy S24 Series से पर्दा उठाने वाली है तो आइए जान लेते हैं कि इसमें क्या-क्या खूबियां मिलने वाली हैं। 

Image: X@MrCyberTech

पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर

फ्रंट कैमर के सेंटर पर होल-पंच कटआउट के साथ एक फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जिसके बेजल्स पतले होंगे। डिवाइस के राइट ऐज पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर मिलेगा। 

Image: @techbharatco

Vapor Chamber मिलेगा बड़ा

Samsung कथित तौर पर डिवाइस की कूलिंग क्षमताओं को बढ़ाने के लिए Galaxy S24 Series में एक बड़ा Vapor Chamber भी शामिल कर रहा है। 

Image: samsung.com

S23 Ultra से 1.9 गुना बड़ा

स्टैंडर्ड Galaxy S24 में Vapor Chamber पिछली सीरीज से 1.5 गुना, S24 Plus में 1.6 गुना और S24 Ultra में S23 Ultra से 1.9 गुना बड़ा होगा। 

Image: X@dhaveedsc3

स्टैंडर्ड और Plus में 8 Gen 2  

डिवाइस के स्टैंडर्ड और Plus वैरिएंट में उन्नत वर्जन वाला Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट, जबकि Galaxy S24 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 मिलेगा।

Image: X@BennettBuhner

7 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट

Samsung Galaxy S24 Series लाइनअप को सात साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट दिया जाएगा। संभावना है कि यह फुल Android और One UI अपडेट होगा।  

Image: X@techdroider

पिछली बार 4 वर्ष का अपग्रेड था 

कंपनी ने पिछले साल Samsung Galaxy S23 Series के लिए चार साल का Android जनरेशन अपग्रेड और पांच साल के सिक्यॉरिटी अपडेट्स दिए थे।  

Image: X@ConnectWithAmal

AI-पावर्ड फीचर्स मिलेंगे

कहा जा रहा है कि कंपनी की आने वाली स्मार्टफोन सीरीज में जनरेटिव वॉलपेपर्स, इंटेलिजेंट फोटो एडिटिंग और अन्य AI-पावर्ड फीचर्स यूजर को मिलने वाले हैं। 

Image: X@sondesix

ISOCELL HP2SX सेंसर 

प्राइमरी 200MP सेंसर है, जो उन्नत ISOCELL HP2SX सेंसर से लैस है। इसके साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल और 10MP 3X टेलीफोटो लेंस भी है। 

Image: X@TECHINFO45

बैटरी 4000 से 5000 mAh तक

Galaxy S24 में 4000 mAh,  Galaxy S24 Plus में 4900 mAh और Galaxy S24 Ultra में 5000 mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। 

Image: X@_Ameer_010