रफ्तार के दीवानों यह गेम नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा। इसमें रफ्तार को बनाए रखना है या मर जाना है। यह डीसी के फ्लैश की फील करवाने वाला है।
FASTER
Image: STEAM
इसका ग्रैपल मैकेनिजम सच में होश उड़ा देगा। Unreal Engine का यह फर्स्ट पर्सन शूटिंग गेम सारे मजे देने वाला है, जिसके बाद आप अपनी सीट से उठना नहीं चाहेंगे।
Grapple Tournament
Image: STEAM
यह एक मध्ययुगीन आरपीजी है, जहां आपको तलवार और भाले से लड़ना होगा। कहानी छोटी है, लेकिन विजुअल्स आपको महंगे गेम जैसे ही लगेंगे।
Knight’s Path: The Tournament
Image: STEAM
Tekkan, Mortal Kombat, Street Fighter से यह भी कम नहीं है। भले इसके ग्रैफिक्स उतने अच्छे ना हों, लेकिन फाइट का इसमें भरपूर मजा आने वाला है।
Duels of Fortune
Image: STEAM
इसे Fatal Box Studios लाया है, जिसमें आपको एक भेड़िये का रूप लेना पड़ेगा और दुश्मनों को मारने के लिए गोलियां बरसानी होंगी। यह फर्स्ट पर्सन शूटिंग गेम है।
DreadMoon
Image: STEAM
इस FPS गेम में गेमर्स एक ऐसी दुनिया में जाएंगे, जहां पर रोबोट्स ने अपना आधिपत्य जमा रखा है। एआई के आने के बाद यह गेम आपको और भी रियल लगेगा।
Killfish
Image: STEAM
ये स्ट्रैटजी गेम है, जिसमें स्किल्स दिखाकर इंजीनियरिंग का नमूना पेश करना होगा। भले इंजीनियरिंग डिग्री ना हो पर गेम में तब भी अपनी स्किल्स दिखा सकते हैं
Build Master: MarsVille
Image: STEAM
सच में यह बहुत बेहतरीन गेम है। वर्तमान में इस नए हॉट बैटल रॉयल को खेलना फायदे का सौदा हो सकता है क्योंकि यह रोमांच की दूसरी दुनिया में आपको ले जाएगा।
The Finals
Image: STEAM
यह फर्स्ट पर्सन हॉरर गेम है, जिसमें दुश्मनों को मारने के लिए आपको माइक पर जितना जोर से हो चिल्लाना पड़ेगा। हॉरर के दीवानों के लिए यह गेम बहुत काम आने वाला है।
Screamdown
Image: STEAM
एक शानदार नजर आने वाला Dungeon क्रॉलर है, जो आपको 8 Bit की याद दिला देगा। इसे खेलकर आप मारियो वाली दुनिया में फिर से चले जाएंगे।
Dungeon Mage
Image: STEAM
अब स्वर्ग के डाकुओं से पंगा लेने का वक्त आ गया है। भले इस गेम के बहुत नेगेटिव रिव्यू हों लेकिन इसको खेलकर आपको सिर्फ मजा ही आने वाला है
Pirates Of Heaven
Image: STEAM
यह स्ट्रैटजी गेम है, जहां अपनी सल्तनत को बचाने के लिए कई सारी रणनीतियां बनानी पड़ेंगी और युद्ध करना पड़ेगा। यह काफी कुछ आपके दिमाग को तेज बना सकता है।
World War: Rome
Image: STEAM
यह एक पजल गेम है, जिसमें स्ट्रेटजी बनाकर आप खेल सकते हैं। इस गेम को समझने में थोड़ा वक्त लग सकता है क्योंकि इसमें बहुत धैर्य रखना पड़ता है।
VFurrika!
Image: STEAM
यह भी स्ट्रैटजी गेम है। जिन गेमर्स को रणनीतियों वाले गेम खेलने में मजा आता है, उनके लिए यह बेस्ट है। इसमें ट्यूटोरियल और मेन स्टोरी भी चलती रहेगी।
Politon: Prologue
Image: STEAM
इसमें हाथौड़े से लेकर कुल्हाड़ी, बॉक्सिंग ग्लव्स, बिजली जैसी चीजें होंगी, जिनकी मदद से दुश्मनों से बचना होगा। इसमें पलक झपकाने का मौका भी नहीं मिलेगा।
Tiny Survivors
Image: STEAM
इसमें आपको रेट्रो स्टाइल वाला सिम्युलेटर मिलेगा, जो आपको ढेर सारे पजल्स को सॉल्व करने पर जोर देगा।
Forgotten Symphony
Image: STEAM
यह बिल्कुल असली दिखने वाला आर्केड बैटल रॉयल है। खास बात है कि इसमें आपको पुरानी वाले एहसास से लेकर नई और एडवांस स्टेज भी खेलने को मिलेंगी।
Arkanoid – Eternal Battle
Image: STEAM
यह गेम Age Of Empires वाली फीलिंग देगा। इसको खेलने के लिए आपको पैसों का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।