Video Games Coming In January 2024: सर्दी हर दिन बढ़ती जा रही है। आने वाले वक्त में तापमान के और कम होने के अनुमान हैं, लेकिन गेमिंग लवर्स परेशान ना हों क्योंकि उन्हें उत्साहित करने के लिए जनवरी में PC से लेकर Xbox, PS4, PS5 तक में ढेर सारे गेम आ रहे हैं। Prince of Persia, The Last of Us 2, Tekken 8 जैसे जबरदस्त गेम उनके एक्साइटमेंट की गर्मी को बढ़ा देंगे और उन्हें ठंड में बाहर निकलने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
ये भी पढ़ेंः Bajaj Chetak Premium EV Launch And Price: ओला-एथर के छूटेंगे पसीने, दो वैरिएंट में होगा पेश
ट्रिपल-ए हेडलाइनर से लेकर इंडीज़ गेम्स
देखा जाए तो जनवरी नए वीडियो गेम्स की रिलीज के लिहाज से इतना सक्रिय नहीं रहता है क्योंकि इसके पहले ढेर सारी सेल आ चुकी होती है और लोग तरह-तरह के गेम्स से लेकर कंसोल तक को खरीदकर ओवरबॉट हो चुके होते हैं। फिर भी कई सारे बेहतरीन वीडियो गेम्स इस महीने रिलीज किए जाने वाले हैं। अभी तक आपको नहीं पता है कि कौन से बड़े ट्रिपल-ए हेडलाइनर से लेकर दिलचस्प इंडीज़ गेम्स आ रहे हैं, तो इसे जरूर पढ़ें।
Prince of Persia: The Lost Crown
इस महीने सबसे ज्यादा इंतजार Prince of Persia: The Lost Crown का हो रहा है, जो 2010 के बाद से Prince of Persia सीरीज़ का पहला नया गेम होगा। यह गेम माइथलॉजिकल पर्शियन दुनिया में ले जाकर ऐक्शन-एडवेंचर से भरपूर एक्सपीरियंस देने वाला है। इसका मुख्य किरदार बड़े-बड़े शैतानों से लोहा लेता है और दुनिया को बचाता है। लड़ाई के अलावा इसमें छिपे हुए खजाने और कई सारी पहेलियां भी हैं। यह गेम 18 जनवरी को लॉन्च होगा।
The Last of Us Part II Remastered
screenrant.com की रिपोर्ट के अनुसार, यह गेम PlayStaion 5 के रिलीज होने से कुछ महीने पहले ही आया था। हालांकि, उस वक्त इसको नए कंसोल के लिए अपेडट नहीं मिला था, जो अब अपडेट होकर आने वाला है। The Last of Us Part II Remastered ना सिर्फ गेम की प्रजेंटेशन को बेहतर बनाएगा बल्कि नया “No Return” रोगुलाइट मोड भी जोड़ता है। इसको 19 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
Like a Dragon: Infinite Wealth
Like a Dragon के नाम से चल रहा Yakuza गेम Like a Dragon: Infinite Wealth के नाम से आने वाला है। यह Like a Dragon: Infinite Wealth फ्रेंचाइजी का अगला गेम है। 2020 में आए Yakuza: Like a Dragon के ट्रडिशनल ऐक्शन की बजाए इसमें टर्न-बेस्ड कॉम्बैट सिस्टम होगा। इसका Role-Playing Game (RPG) हवाई में सेट किया गया है, जिसमें जापान के कुछ हिस्से भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इसमें पिछले गेम का एक कैरेक्टर भी शामिल होगा। इसकी शानदार स्टोरी और फाइटिंग ने गेमिंग लवर्स को इस फ्रैंचाइजी का दीवाना बना दिया है। यह गेम 26 जनवरी को रिलीज होगा।
Tekken 8
फाइटिंग के शौकीनों के लिए इस महीने उनका पसंदीदा गेम Tekken 8 आने वाला है। सबसे बड़ी फाइटिंग फ्रैंचाइजी में से एक Tekken को स्ट्रीट फाइटर और Mortal Kombat की तुलना में ज्यादा खतरनाक और प्रतिस्पर्धात्मक फाइटिंग के लिए पहचाना जाता है। हालांकि, इसकी एक कहानी होती है। हालांकि, Tekken 8 में इस बार दो कहानियां चलेंगी। एक कहानी पिता-पुत्र Jin Kazama और Kazuya Mishima पर आधारित होगी और दूसरी Iron First Tournament के लिए नए किंग की। गेम में अपना Avatar भी बना सकते हैं। साथ ही बैकग्राउंड म्यूजिक को बदलने के लिए एक ज्यूकबॉक्स भी होगा।
Video Games Coming In January 2024 List
Video Game | Release Date | Platforms |
The Night is Grey | January 05 | PC |
Momodora: Moonlit Farewell | January 11, 2024 | PC |
Radiance | January 11, 2024 | PC |
War Hospital | January 11, 2024 | PC, Xbox Series X/S & PS5 |
Time Survivors | January 15, 2024 | PC |
Atlas Wept | January 17, 2024 | PC |
Prince of Persia: The Lost Crown | January 18, 2024 | PS4, PS5, Xbox One, Xbox Series X/S, PC |
Turnip Boy Robs A Bank | January 18, 2024 | Xbox One, Xbox Series X/S, Nintendo Switch, PC |
Arclands | January 19, 2024 | PC |
Another Code: Recollection | January 19, 2024 | Nintendo Switch |
The Cub | January 19, 2024 | PC, PS4, PS5 & Nintendo Switch |
The Last of Us Part 2 Remastered | January 19, 2024 | PS5 |
Graven | January 23, 2024 | PC |
Howl | January 23, 2024 | PS5, Xbox Series X/S, Nintendo Switch |
Stargate: Timekeepers | January 23, 2024 | PC |
Neptunia: Sisters vs Sisters | January 2024 | Nintendo Switch |
Apollo Justice Ace Attorney Trilogy | January 25, 2024 | PS4, Xbox One, Nintendo Switch, PC |
Under Night In-Birth II Sys:Celes | January 25, 2024 | PS4, PS5, Nintendo Switch, PC |
Like A Dragon: Infinite Wealth | January 26, 2024 | PS4, PS5, Xbox One, Xbox Series X/S, PC |
Rugby 24 | January 30, 2024 | PS4, PS5, Xbox One, Xbox Series X/S, PC |
Frequently Ask Questions
Video Games Coming In January 2024 की लिस्ट में सबसे बड़े गेम कौन से हैं?
Video Games Coming In January 2024 की लिस्ट में सबसे बड़ी गेम रिलीज के तौर पर देखें तो Prince of Persia: The Lost Crown, The Last of Us Part II Remastered, Like a Dragon: Infinite Wealth और Tekken 8 हैं।
Video Games Coming In January 2024 की लिस्ट में कौन-कौन से प्लैटफॉर्म्स पर गेम रिलीज होंगे?
Video Games Coming In January 2024 की लिस्ट में PS4, PS5, Xbox One, Xbox Series X/S, PC और Nintendo Switch में गेम रिलीज किए जाएंगे।
मुझे मोबाइल, ऑटोमोबाइल और गेमिंग में इंट्रेस्ट है। मैं पिछले चार साल से कॉन्टेंट राइटिंग की फील्ड में हूं। G4Gadget के माध्यम से मुझे तकनीक की दुनिया से रूबरू होने का मौका मिल रहा है। मैंने नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर भी काम किया है, जहां चुनाव से लेकर वर्ल्ड कप तक के मैच कवर किए हैं।